Chhattisgarh High Court News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर को हुई बैठक में छह लोगों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।
चार अधिवक्ताओं के नामों पर लगी मुहर
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, अधिवक्ता वर्ग से जिन चार नामों को मंजूरी दी गई है, उनमें शामिल हैं:
- आनंद शुक्ला
- रत्न निधि पुष्टि उर्फ आरएन पुष्टि उर्फ रतन पुष्टि
- शशांक ठाकुर
- सौरभ शर्मा
दो न्यायिक अधिकारियों को भी मिली मंजूरी
वहीं, न्यायिक अधिकारियों की श्रेणी से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा के नामों को भी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए मंजूरी दी गई है।
अब आगे बढ़ेगी नियुक्ति की प्रक्रिया
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब इन छह नामों की नियुक्ति से जुड़ी अगली प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। नियुक्ति की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारियों के रूप में नए न्यायाधीश मिलेंगे।





























