तमनार पुलिस ने फरार आरोपी हेमंत राठिया को पकड़ा, साथी पहले ही जा चुका है जेल
रायगढ़। तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत राठिया (25 वर्ष), निवासी बासनपाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी रजनीकांत सिदार के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
मोबाइल टावर से चोरी की थीं 6 बैटरियां
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने स्थित थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरियां चोरी की थीं। चोरी की गई बैटरियों की कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रजनीकांत सिदार को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद फरार चल रहे हेमंत राठिया की तलाश की जा रही थी।
चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों से चोरी की गई 6 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब ₹30,000, बरामद कर ली हैं। गिरफ्तार आरोपी हेमंत राठिया को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।






























