कारगिल चौक में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जलाए सैकड़ों दीप, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर मनाया ‘आशीर्वाद का दीया’

SHARE:

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में आयोजित हुआ कार्यक्रम, सिन्दूर पार्क में भी 40 हजार दीपों से जगमगाया शहर

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को देशभर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में रायगढ़ में भी विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

कारगिल चौक में ओबीसी मोर्चा ने किया दीप प्रज्वलन

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ के नेतृत्व में कारगिल चौक में सैकड़ों दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। दीप प्रज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी गईं।

इसके अलावा भाजपा जिला कार्यालय में भी दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।

सिन्दूर पार्क में 40 हजार दीपों से रोशन हुआ रायगढ़

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत रायगढ़ के सिन्दूर पार्क में भी विशेष आयोजन किया गया। यहां छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में करीब 40 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

ओबीसी मोर्चा की सहभागिता की सराहना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता के लिए भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला रायगढ़ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।

ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू, प्रदेश सदस्य लक्ष्मी वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष नेत्रानंद पटेल, गणेश यादव, जिला महामंत्री जितेंद्र निषाद, जिला मंत्री दीपमाला महंत, सहायक कार्यालय प्रभारी संगीता यादव, निगम कार्यक्रम प्रभारी रंजिता बाग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की जानकारी भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अमित साहू ने दी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment