प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मंदिरों, शक्ति केंद्रों और अटल चौकों में जलाए गए दीप, 1100 दीयों से बरगढ़ के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में हुआ विशेष आयोजन
खरसिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के महका मंडल में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर दीपोत्सव आयोजित किया गया। मंडल के गांवों, शक्ति केंद्रों और मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

महका मंडल के गांवों और मंदिरों में जले दीप
भाजपा महका मंडल अध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल के नेतृत्व में मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। हालाहुली के लक्ष्मी नारायण मंदिर, बरगढ़ के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, उल्दा के माता वैष्णो देवी मंदिर, बोतल्दा के हनुमान मंदिर और महका के श्रीराम मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
इसके अलावा तिऊर और तेलिंकोट के कबीर चबूतरा, झाराडीह के गौटीन दाई मंदिर, अटल चौकों और कई घरों में भी लोगों ने दीप जलाए।
बरगढ़ में 1100 दीपों से हुआ विशेष आयोजन
बरगढ़ स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में दीपोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी जयप्रकाश डनसेना के नेतृत्व में 1100 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।
कार्यक्रम में खरसिया के छाया विधायक महेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल, शिवचरण महिष, सोनू महाराज, छबिलाल पटेल, पिंटू जायसवाल, छत्तर सिदार, चंद्रभान सिदार, चंद्रकुमार वैष्णव, सुरेश जायसवाल, टिकेश डनसेना, उमेश राठिया सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ पर हुआ आयोजन
मंडल अध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल की ओर से प्रत्येक शक्ति केंद्र में कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। विभिन्न बूथों और शक्ति केंद्रों पर लाभार्थियों की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी गईं।
पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता
कार्यक्रम के आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान और मंडल प्रभारी जयप्रकाश पटेल का मार्गदर्शन रहा। वहीं मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहभागिता की।
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अमित साहू ने दी।






























