बाल विकास छत्तीसगढ़ : बच्चों के पोषण, शिक्षा और सुरक्षा को मिली नई मजबूती, 11,490 आंगनबाड़ी केंद्र हो रहे आधुनिक

SHARE:

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में प्रदेश में आईसीडीएस, मिशन वात्सल्य, पोषण अभियान और बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से बाल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

आधुनिक बन रहे 11,490 आंगनबाड़ी केंद्र

प्रदेश के 11,490 आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। इन केंद्रों में बिल्डिंग ऐज़ लर्निंग एड (BaLA) पेंटिंग, पोषण वाटिका, खेल आधारित शिक्षण गतिविधियां और बच्चों के अनुकूल सीखने का वातावरण विकसित किया जा रहा है, ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

पोषण और सुरक्षा पर विशेष जोर

राज्य सरकार बच्चों में कुपोषण कम करने, गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है। मिशन वात्सल्य और पोषण अभियान के माध्यम से बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान

सरकार बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए ‘बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़’ अभियान भी चला रही है। इसके तहत जनजागरूकता, निगरानी और विभिन्न विभागों के समन्वय से बाल अधिकारों की रक्षा और सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सरकार का लक्ष्य बच्चों के लिए ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां उन्हें बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षित बचपन और विकास के समान अवसर मिल सकें।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई