CG Cabinet Decisions : BEML प्लांट और PWD में WAMIS सिस्टम को मंजूरी, औद्योगिक विकास व डिजिटल प्रशासन को मिलेगी नई रफ्तार

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास, डिजिटल प्रशासन और अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) के हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र तथा लोक निर्माण विभाग (PWD) में वर्क्स एंड अकाउंट मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (WAMIS) लागू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की।

BEML लगाएगा राज्य का पहला हैवी मशीन निर्माण संयंत्र

कैबिनेट ने भारत सरकार के मिनीरत्न सार्वजनिक उपक्रम भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) को रियायती दर पर भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। राज्य में स्थापित होने वाला यह पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा।

इस परियोजना से बड़े औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही छत्तीसगढ़ देश के औद्योगिक मानचित्र पर एक नई पहचान बनाएगा।

PWD में लागू होगा डिजिटल WAMIS सिस्टम

मंत्रिपरिषद ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में वर्क्स एंड अकाउंट मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (WAMIS) के प्रथम चरण को भी मंजूरी दी है।

इस प्रणाली के माध्यम से निर्माण कार्यों की स्वीकृति, ई-प्राक्कलन, ई-प्रोक्योरमेंट, ई-मेजरमेंट बुक (e-MB), बिल भुगतान, लेखा प्रबंधन और गुणवत्ता निगरानी जैसी सभी प्रक्रियाएं एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होंगी।

पारदर्शिता और गुणवत्ता पर रहेगा फोकस

WAMIS लागू होने से निर्माण कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, भुगतान प्रक्रिया में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। इससे परियोजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई