रायपुर : गुरु रविदास जयंती वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणाएं

SHARE:

माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश, संत रविदास के नाम पर राज्य अलंकरण और नया रायपुर में चौक का होगा नामकरण

रायपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रदेश स्तरीय कलश वंदन अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने की कई अहम घोषणाएं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संत गुरु रविदास के सम्मान में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अब माघ पूर्णिमा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सरकारी अवकाश रहेगा। साथ ही इस दिन मदिरा (शराब) का विक्रय भी बंद रहेगा।

राज्य अलंकरण में मिलेगा संत रविदास के नाम का पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार के राज्य अलंकरण में संत रविदास के नाम पर एक पुरस्कार स्थापित किया जाएगा, जिससे उनके विचारों और समाज सुधार के योगदान को सम्मान दिया जा सके।

नया रायपुर में होगा संत रविदास के नाम का चौक
मुख्यमंत्री ने कहा कि नया रायपुर में एक प्रमुख चौक का नाम संत रविदास के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से संत रविदास के संदेश को विधानसभा परिसर में अंकित कराने का आग्रह करने की भी घोषणा की।

फरवरी 2027 तक चलेंगे जयंती वर्ष के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रम अगले वर्ष फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में विभिन्न चरणों में आयोजित किए जाएंगे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई