CBSE फार ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप : ओपी जिंदल स्कूल रायगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

SHARE:

3 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीतकर विद्यार्थियों ने बढ़ाया रायगढ़ और छत्तीसगढ़ का गौरव, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

रायगढ़। ओ.पी. जिंदल स्कूल (ओपीजेएस), रायगढ़ के विद्यार्थियों ने सीबीएसई फार ईस्ट ज़ोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। 19 से 22 जुलाई 2026 तक पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के 11 राज्यों के 1300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक पर कब्जा

ओपीजेएस रायगढ़ के 10 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें मानशी पटेल, याशिका पटेल और वाशु शर्मा ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की, जबकि साई पावनी और कनिष्का महंती ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

अन्य खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम

विद्यालय की शांभवी सिंह, ईशान पटेल, निहाल ठक्कर और वाची शर्मा ने भी अपने मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे और कड़ी टक्कर देने के बाद बाहर हुए।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

विद्यालय के प्राचार्य आर. के. त्रिवेदी ने सभी पदक विजेताओं, प्रतिभागियों, कोच एवं मैनेजर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी 20 सितंबर 2026 से पानीपत (हरियाणा) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रायगढ़ और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई