बस्तर एसीबी कार्रवाई : महिला आरक्षक 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ट्रैक्टर सुपुर्द करने के एवज में मांगी थी रकम

SHARE:

बस्तर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

ट्रैक्टर सुपुर्द करने के नाम पर मांगी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना के एक मामले में कोड़ेनार पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया था। बाद में न्यायालय ने ट्रैक्टर मालिक बंगालु यादव के पक्ष में सुपुर्दनामा जारी करते हुए वाहन सौंपने का आदेश दिया था।

रकम नहीं देने पर वाहन छोड़ने में आनाकानी का आरोप
आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बाद भी ट्रैक्टर सुपुर्द करने की प्रक्रिया के लिए महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू ने ट्रैक्टर मालिक से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने एसीबी से की।

एसीबी ने बिछाया जाल, रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और महिला आरक्षक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई