Hydrogen Train India : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह नए भारत की सोच

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत को बताया आत्मनिर्भर भारत की बड़ी उपलब्धि, प्रदूषण मुक्त रेल व्यवस्था पर दिया जोर

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ पर देशवासियों को बधाई देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आधुनिक, स्वदेशी और पर्यावरण अनुकूल तकनीक की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह केवल एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि नए भारत की सोच और वैज्ञानिक प्रगति का प्रतीक है।

हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से चलेगी ट्रेन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि यह ट्रेन डीजल से नहीं, बल्कि हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक से संचालित होगी। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक प्रक्रिया से बिजली उत्पन्न होगी, जबकि उत्सर्जन के रूप में केवल पानी निकलेगा। इससे धुआं, प्रदूषण और शोर लगभग समाप्त हो जाएगा।

प्रदूषण मुक्त और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम

उन्होंने कहा कि डीजल ट्रेनों की तुलना में हाइड्रोजन ट्रेन से कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा। साथ ही हाइड्रोजन का उत्पादन भारत में होने से ईंधन के लिए विदेशों पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

हरियाणा से होगी शुरुआत

ओपी चौधरी ने बताया कि शुरुआत में यह ट्रेन हरियाणा के जींद–सोनीपत रूट पर संचालित की जाएगी। परीक्षण सफल होने के बाद इसे देश के अन्य राज्यों में भी चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में संचालन लागत कम होने से यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

‘मेक इन इंडिया’ का उदाहरण

वित्त मंत्री ने कहा कि यह हाइड्रोजन ट्रेन चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार की गई है। ट्रेन के डिजाइन से लेकर तकनीकी निर्माण तक स्वदेशी क्षमता का उपयोग किया गया है, जो ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सफलता का उदाहरण है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई