Raigarh Theft News : फौजदार पारा के घर से साढ़े 5 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

SHARE:

अलमारी में रखे आभूषण गायब मिले, सिटी कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच

रायगढ़। शहर के फौजदार पारा इलाके में एक घर से करीब 5.42 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलमारी खोलने पर गायब मिले जेवर

पुलिस के अनुसार, फौजदार पारा निवासी सौदामिनी मिश्रा (65 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय दयानिधी मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर की अलमारी में सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। 26 जून को अलमारी खोलने पर सभी गहने गायब मिले। परिजनों से पूछताछ करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

सोने-चांदी के कई कीमती आभूषण चोरी

शिकायत के अनुसार चोरी हुए आभूषणों में सोने का झुमका, चेन, अंगूठियां, चार चूड़ियां, कान के लटकन, रानी हार, पायल, चांदी की कटोरी सहित अन्य जेवर शामिल हैं। चोरी गए सभी आभूषणों की अनुमानित कीमत 5 लाख 42 हजार 705 रुपये बताई गई है।

अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 305 के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर आसपास के संभावित सुराग जुटा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई