15 जुलाई को दोपहर 2 बजे होगा आगमन, छाया विधायक महेश साहू ने तैयारियों की ली जानकारी
खरसिया। श्री राधा कृष्ण मंदिर मर्यादित ट्रस्ट के सदस्यों की एक विशेष बैठक रिया पैलेस, खरसिया में आयोजित की गई। बैठक में 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के प्रस्तावित खरसिया आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में छाया विधायक महेश साहू भी शामिल हुए और कार्यक्रम की तैयारियों, स्वागत व्यवस्था तथा आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

स्वागत एवं आयोजन को भव्य बनाने पर बनी रणनीति
बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों ने निर्णय लिया कि श्रीमती कौशल्या देवी साय का आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया तथा सभी सदस्यों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
दोपहर 2 बजे खरसिया पहुंचेगीं कौशल्या देवी साय
बैठक में जानकारी दी गई कि 15 जुलाई को दोपहर 2 बजे श्रीमती कौशल्या देवी साय का खरसिया आगमन प्रस्तावित है। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं एवं ट्रस्ट सदस्यों में उत्साह का माहौल है। सभी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया।















































