Bilaspur News : केंद्रीय जेल में फिर हादसा, पैर फिसलने से 73 वर्षीय कैदी की मौत

SHARE:

पखवाड़े भर में दूसरी घटना, जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। महज पखवाड़े भर के भीतर पैर फिसलने से हुई दूसरी मौत ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

73 वर्षीय कैदी की गिरने से मौत

जानकारी के अनुसार, तिफरा निवासी 73 वर्षीय सोकराम साहू केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। बताया जा रहा है कि जेल परिसर में पैर फिसलने के कारण वह गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई और आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।

पखवाड़े में दूसरी घटना से बढ़ी चिंता

इससे पहले 29 जून को भी बिलासपुर केंद्रीय जेल में पैर फिसलने के कारण एक कैदी की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने जेल में कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुरक्षा दावों के बीच व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

जेल प्रबंधन की ओर से कैदियों की सुरक्षा को लेकर लगातार दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन बार-बार हो रही दुर्घटनाएं इन दावों पर सवालिया निशान लगा रही हैं। अब यह देखना होगा कि जेल प्रशासन इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाता है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई