रायगढ़ में वार्ड क्रमांक 6 उपचुनाव के बाद शपथ ग्रहण, एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
रायगढ़ जिले के नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर में वार्ड क्रमांक 6 के उपचुनाव में निर्वाचित पार्षद ललित नंदकुमार यादव का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को नगर पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशासनिक और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
एसडीएम ने दिलाई शपथ, औपचारिक रूप से संभाली जिम्मेदारी
समारोह में पीठासीन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रायगढ़ महेश शर्मा ने नवनिर्वाचित पार्षद ललित नंदकुमार यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के साथ ही उन्होंने वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पद की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संभाल ली।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष हरि किशोर चंद्रा, उपाध्यक्ष रुखसाना इकबाल, गुरुपाल भल्ला, अजय अग्रवाल, वाल्मीकि चौहान, अतुल शर्मा और अमरनाथ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवेंद्र सिंह चंदेल सहित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें नवनिर्वाचित पार्षद को शुभकामनाएं दी गईं















































