सक्ती में भाजपा जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भव्य भूमिपूजन, सीएम विष्णु देव साय रहे मुख्य अतिथि

SHARE:

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का भूमिपूजन समारोह गुरुवार को जेठा में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों तथा हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की। इस मौके पर सांसद कमलेश जांगड़े, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी मनोज शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

संगठन की मजबूती का केंद्र बनेगा नया भवन—सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा का यह नया जिला कार्यालय संगठन की मजबूती और जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्थल होगा कार्यालय—प्रदेश अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा केंद्र होता है। यह भवन संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा और कार्यकर्ताओं के लिए सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने इस भूमिपूजन को भाजपा जिला सक्ती के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बताया।

समारोह के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गवेल ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला, मंडल, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और हजारों कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई