नवा रायपुर अटल नगर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के तहत लकी ड्रॉ में चयनित हितग्राहियों को उपहार वितरण 26 जून 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम न्यू सर्किट हाउस परिसर, नवा रायपुर में आयोजित होगा।
लकी ड्रॉ में आकर्षक उपहारों का हुआ चयन
मंडल द्वारा 22 जून 2026 को आयोजित विशेष लकी ड्रॉ में विजेताओं का चयन किया गया था। इसमें मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, होंडा एक्टिवा स्कूटी, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और टेलीविजन जैसे कई आकर्षक उपहार शामिल हैं।
इसके अलावा नवीन लोगो डिजाइन प्रतियोगिता के विजेता को 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि
इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
नवीन लोगो का होगा विमोचन
कार्यक्रम के दौरान मंडल के नवीन लोगो का भी औपचारिक विमोचन किया जाएगा, जो संस्था की नई पहचान को दर्शाएगा।
समय और कार्यक्रम
यह आयोजन 26 जून 2026, शुक्रवार को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:00 बजे आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
मंडल ने सभी विजेताओं, हितग्राहियों और मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।















































