विराट कोहली का भावुक खुलासा, बोले— ‘Winning Speech’ में दिखती है मेरी जिंदगी की कहानी

SHARE:

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया। नई दिल्ली में उनके ब्रांड one8 के प्रीमियर इवेंट के दौरान विराट ने अपने पसंदीदा गाने का जिक्र करते हुए बताया कि Karan Aujla का गीत ‘Winning Speech’ Winning Speech उनके दिल के बेहद करीब है।

‘इस गाने में मुझे अपना संघर्ष नजर आता है’
इवेंट के दौरान विराट कोहली ने करण औजला के संगीत की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि करण के कई गाने शानदार हैं, लेकिन Winning Speech उनसे सबसे ज्यादा जुड़ता है। विराट ने कहा, “आप दिल से गाने लिखते हैं। मुझे ‘Winning Speech’ सबसे ज्यादा पसंद है क्योंकि यह उस सफर को दिखाता है जिससे आप गुजरे हैं। मैं इसमें अपने जीवन की समानताएं देखता हूं।”

उन्होंने आगे बताया कि कम उम्र में पिता को खोना उनके जीवन का बेहद कठिन दौर था। यही वजह है कि यह गाना उन्हें गहराई से छूता है। विराट ने यह भी साझा किया कि कई बार मैच खेलने जाने से पहले वह इस गाने को सुनते थे।

करण औजला की परफॉर्मेंस ने जीता दिल
इवेंट में Karan Aujla ने अपनी लाइव परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। उन्होंने Winning Speech, Wavy और MF Gabhru जैसे सुपरहिट गानों पर प्रस्तुति दी। दर्शक पूरे उत्साह के साथ गानों पर झूमते और गुनगुनाते नजर आए।

फैंस के बीच वायरल हुआ बयान
विराट कोहली का यह भावुक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे उनके संघर्ष, मेहनत और मजबूत मानसिकता से जोड़कर देख रहे हैं। मैदान पर आक्रामक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले विराट का यह संवेदनशील पक्ष लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई