बिलासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष, एक कैदी की मौत

SHARE:

बिलासपुर। केंद्रीय जेल बिलासपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां जेल के भीतर दो कैदियों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक कैदी की मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

बैरक में अचानक हुआ हमला

जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के चमारी गांव निवासी 40 वर्षीय राजेश राय, जो वर्ष 2008 से केंद्रीय जेल में बंद है, ने सोमवार सुबह करीब 9:32 बजे ई-1 बैरक में बंद नीलू जगत पर अचानक हमला कर दिया।

नीलू जगत कोटा क्षेत्र का निवासी था और वह पॉक्सो एक्ट के मामले में नवंबर 2024 से जेल में निरुद्ध था।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हमले में नीलू जगत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दोपहर करीब 12:30 बजे उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों कैदी ई-1 बैरक में साथ रह रहे थे और दोनों का मानसिक स्वास्थ्य संबंधी उपचार भी चल रहा था।

जेल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, जांच शुरू

घटना के बाद केंद्रीय जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जेल प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई