ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 22 लीटर महुआ शराब जब्त

SHARE:

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 22 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई में 15 लीटर शराब जब्त

14 जून 2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उर्दना डीपापारा निवासी किशन उरांव उर्दना स्थित नंदराम आम बगीचा के पास अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बेचने की तैयारी में है।

सूचना पर निरीक्षक सुखनंदन पटेल के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी किशन उरांव (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन जरीकेन में भरी कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब और 200 रुपये नगद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

खरसिया पुलिस ने 7 लीटर शराब के साथ एक आरोपी पकड़ा

इसी अभियान के तहत खरसिया थाना पुलिस ने एनएच-49 से ग्राम कुनकुनी जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान उरी केशन सारथी (33 वर्ष), निवासी ग्राम कुनकुनी के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके पास से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई