IPL Betting Racket Busted: कुरूद में ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

SHARE:

धमतरी जिले के कुरुद में एक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। जिसमें दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
कुरुद। आईपीएल के रोमांच के बीच सट्टे का खेल भी परवान चढ़ रहा था। लेकिन धमतरी पुलिस की पैनी नजर से यह ज्यादा दिन छिप नहीं सका। कुरूद में चल रहे एक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क की परतें उधेड़ दी हैं।इस एप के जरिए आरोपी संचालित 
पुलिस को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के बाद बीएसएनएल ऑफिस के पास दबिश दी गई। मौके पर जो नजारा सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। मोबाइल स्क्रीन पर चल रहा था लाइव सट्टा, हर गेंद पर लग रहा था दांव और पैसों का खेल तेज़ी से घूम रहा था। आरोपी BLISSEXCH नामक एप के जरिए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

पुलिस ने जब्त किया ये सामान
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल, एक आईफोन, 20,500 रुपये नकद और करीब 4 लाख कीमत की अर्टिका कार जब्त की। कुल जब्ती 5 लाख से ज्यादा आंकी गई है, जो इस धंधे के फैलते नेटवर्क की कहानी खुद बयां करती है।

पगले भी कई आपराधिक मामले दर्ज 
गिरफ्तार आरोपी जीवन यादव और कौशल साहू कोई नए खिलाड़ी नहीं हैं। दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिससे साफ है कि यह सिर्फ सट्टा नहीं, बल्कि संगठित खेल बन चुका था।

सट्टे के खेल पर पुलिस का शिकंजा
धमतरी पुलिस की यह कार्रवाई सिर्फ दो आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उस नेटवर्क पर सीधा वार है जो युवाओं को लालच और लत की ओर धकेल रहा था। पुलिस ने साफ कर दिया है, अब सट्टे का खेल नहीं चलेगा, हर लिंक पर नजर है और अगला नंबर किसी का भी हो सकता है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई