सक्ती के वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बॉयलर ट्यूब फटने से कई मजदूर झुलसे, मौतों की अपुष्ट खबर

SHARE:

रायगढ़–सक्ती, 14 अप्रैल Sakti जिले के सिंघीतराई स्थित Vedanta Limited के थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। बॉयलर का ट्यूब फटने से प्लांट में अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कई मजदूर झुलस गए हैं।


दोपहर में अचानक हुआ ब्लास्ट, मची अफरा-तफरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था, तभी करीब दोपहर 2 बजे अचानक बॉयलर का ट्यूब फट गया। तेज धमाके के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई।


दर्जनभर मौतों की अपुष्ट खबर, कई गंभीर घायल

सूत्रों के मुताबिक हादसे में दर्जनभर मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए Jindal Fortis Hospital में भर्ती कराया गया है।


पुलिस-प्रशासन मौके पर, राहत-बचाव जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता

Charandas Mahant ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि औद्योगिक विकास के साथ श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कलेक्टर और एसपी से चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने की बात कही।


सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर होने से मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई