जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत रहे शामिल

SHARE:

रायपुर। राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय, अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, फिल्म निर्देशक मनोज तापड़िया सहित फिल्म, राजनीति और समाज जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।

संकट में सेवा करने वालों को समर्पित है फिल्म — मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ‘भारत भाग्य विधाता’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि उन लोगों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने संकट की घड़ी में मानवता की सेवा के लिए अपने प्राणों की परवाह नहीं की। उन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय अस्पतालों में कार्यरत नर्सों, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने साहस और समर्पण के साथ सैकड़ों लोगों की जान बचाई थी। यह फिल्म उसी सेवा और संघर्ष की भावना को दर्शाती है।

छत्तीसगढ़ के बेटे ने बढ़ाया मान — मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने फिल्म निर्देशक मनोज तापड़िया की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी से जुड़े एक युवा ने इस संवेदनशील विषय को बड़े पर्दे पर उतारकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि समाज के गुमनाम नायकों की कहानियों को सामने लाना बेहद आवश्यक है।

कंगना रनौत ने जताया आभार

अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत ने कहा कि फिल्म की स्क्रीनिंग छत्तीसगढ़ में होना उनके लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि निर्देशक मनोज तापड़िया इसी प्रदेश से आते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्थन और उपस्थिति ने पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई