खरसिया भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

SHARE:

खरसिया, 6 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान के नेतृत्व में जिले भर के सभी मंडलों में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में खरसिया नगर मंडल एवं महका मंडल द्वारा भाजपा कार्यालय खरसिया में संयुक्त रूप से स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

ध्वजारोहण और महापुरुषों को श्रद्धांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें पार्टी का ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूरे परिसर में राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक एकजुटता का माहौल दिखाई दिया।

स्थापना दिवस को संगठन सुदृढ़ीकरण और संकल्प का अवसर बताया
वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, सुशासन एवं अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित एक सशक्त संगठन है। उन्होंने कहा कि यह दिन कार्यकर्ताओं के लिए आत्ममंथन, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं जनसेवा के संकल्प को पुनः दृढ़ करने का अवसर है।

छाया विधायक महेश साहू ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का भाव लेकर कार्य करें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गिरधर गुप्ता, छाया विधायक महेश साहू, बलदेव कुर्रे, जिला मंत्री गायत्री केसरवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अवधनारायण सोनी, मनोज राठौर, नगर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, महका मंडल अध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल, नगर महामंत्री द्वय आनंद अग्रवाल एवं मनीष रावलानी, महका महामंत्री द्वय ओम प्रकाश राठौर, लक्ष्मी देवी साहू, पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, पालू राठौर, वरिष्ठ नेता अशोक अग्रवाल मंडी, गिरधारी गवेल, चीनू शर्मा, सरिता सहिस, महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकला मेहरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राधे राठौर, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष बबलू महंत, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनहरण जोलहे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष नेहरू सिदार, विनोद कबूलपुरिया, सौरभ अग्रवाल, उमाशंकर शर्मा, राकेश घृतलहरे, नवीन अग्रवाल, विकास जायसवाल, किशोर शर्मा, पार्षद ललित राठौर, रवि सहिस, मुरली राठौर, विनोद सिदार, कैलाश शर्मा, दिलीप राय, पंकज राय, वारिश अली, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नौशाद अली, बबलू खान, अनीश खान, जिला मीडिया प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा अमित साहू एवं महका मंडल के पदाधिकारी शिवचरण महिष, कुंती साहू, मोहन केवंट, रमेश राठौर, सोनू द्विवेदी, मोती महंत, गुलाब गवेल, रिंकू महंत सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई