भाजपा जिला सक्ती का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन मजबूती और कार्यकर्ता विकास पर हुआ मंथन

SHARE:

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जिला सक्ती का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग 2 एवं 3 जून को डभरा स्थित कृष्ण पैलेस में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ता विकास, विचारधारा, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया, आईटी एवं एआई, बूथ प्रबंधन तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं विशेषज्ञों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

ध्वजारोहण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ अतिथियों के आगमन, ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रदर्शनी अवलोकन के साथ हुआ। प्रदर्शनी दर्शन का नेतृत्व चक्रधर साहू एवं कवलधर प्रसाद साहू ने किया। उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, संगठन मंत्री विद्या सिदार एवं संयोगिता सिंह जूदेव उपस्थित रहीं। नेताओं ने भाजपा की विचारधारा, संगठन की विकास यात्रा और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सांस्कृतिक विरासत से लेकर मीडिया प्रबंधन तक हुए महत्वपूर्ण सत्र

प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवरतन शर्मा ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर विषय पर उद्बोधन दिया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने मीडिया प्रबंधन और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यकर्ता विकास, अनुशासन और दायित्व बोध पर मार्गदर्शन देते हुए संगठन के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने पर जोर दिया। धमतरी महापौर जगदीश रामू रोहरा ने बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और जनसंपर्क की रणनीति साझा की।

आईटी, सोशल मीडिया और एआई पर भी हुआ प्रशिक्षण

व्यावहारिक सत्रों में लाभार्थी संपर्क, सोशल मीडिया, आईटी एवं एआई, मातृशक्ति समूह, कार्यालय एवं कोष प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन तथा नैरेटिव निर्माण जैसे विषयों पर समूहवार चर्चा और अभ्यास कराया गया। जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा एवं सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला ने संगठनात्मक कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

एकात्म मानव दर्शन और वर्तमान चुनौतियों पर हुआ मंथन

प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग डॉ. अवधेश जैन ने एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और भाजपा की पंचनिष्ठा पर विस्तार से चर्चा की। वहीं राज्य खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा ने देश के समक्ष मौजूद राजनीतिक और सामाजिक चुनौतियों पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर

समापन सत्र में प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने भाजपा की कार्यपद्धति और आगामी रणनीति पर प्रकाश डाला। अंतिम जिज्ञासा समाधान सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं के सवालों के जवाब देते हुए संगठनात्मक दिशा स्पष्ट की।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक अग्रवाल ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक दीपक अग्रवाल ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना है।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई