महावीर जयंती पर मीट की बिक्री पर रोक: दुकानें और बूचड़खाने रहेंगे बंद, रायपुर नगर निगम का आदेश, एमपी में महावीर जयंती की छुट्टी अब 30 को

SHARE:

महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

Raipur Mahavir Jayanti Meat Ban: महावीर जयंती के अवसर पर 31 मार्च को रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने और मांस-मटन की दुकानें महावीर जयंती के दिन बंद रहेंगी। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने सभी जोन अधिकारियों को सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

निगम ने बनाए निरीक्षण दल

जानकारी के अनुसार, निगम की टीम पूरे शहर में निगरानी करेगी। जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कहीं भी मीट की बिक्री न हो।

मीट बेचते मिले तो काईवाई

निगम प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई होटल, ढाबा या रेस्टोरेंट इस दिन मांस-मटन बेचते पाया गया, तो उसके खिलाफ जब्ती की कार्रवाई के साथ कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

एमपी में महावीर जयंती की 30 को छुट्टी 

मध्यप्रदेश समेत कई जगह महावीर जयंती के अवकाश को लेकर सस्पेंस था, लेकिन जैन समाज और विधायकों की मांग के बाद अब सरकार ने 31 मार्च की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित किया है। इस आशय का आदेश 29 मार्च को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया।

इससे पहले प्रदेश के पड़ोसी राज्य एमपी में महावीर जयंती को लेकर बीजेपी और कांग्रेस विधायकों ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखे थे। जिसमें कहा गया है कि महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च की जगह 30 मार्च को घोषित किया जाए। इस पर एमपी सरकार ने विचार कर महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को घोषित कर दिया है।

सीएम को कांग्रेस विधायक नितेंद्र बृजेंद्र सिंह राठौर (पृथ्वीपुर) और बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह लम्बरदार (बंडा-सागर) ने इस संबंध में पत्र लिखकर आग्रह किया था।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई