जेष्ठ अमावस्या पर महामाया मंदिर सक्ती में सुंदरकांड पाठ और शनि जयंती पर धार्मिक आयोजन, 51 दीप प्रज्वलित

SHARE:

महामाया मंदिर में सुंदरकांड पाठ, रामदरबार आरती और सामूहिक पूजा से गूंजा धार्मिक माहौल

सक्ती। जेष्ठ अमावस्या के अवसर पर सक्ती स्थित महामाया मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ, हनुमान चालीसा का वाचन तथा रामदरबार की मंगल आरती के साथ मातारानी की सामूहिक आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मानव कल्याण और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

शनि जयंती और बट सावित्री पूजा के अवसर पर भक्तों में उमड़ा उत्साह

जानकारी देते हुए देवेन्द्र सोनी ने बताया कि अमावस्या तिथि के साथ-साथ शनि देव जयंती और बट सावित्री पूजा के कारण नगर के सभी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। महामाया मंदिर सहित सक्ती नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक गतिविधियां पूरे उत्साह के साथ आयोजित की गईं।

पीपल वृक्ष की परिक्रमा और दीपदान से किया गया विशेष धार्मिक अनुष्ठान

कार्यक्रम के दौरान पुजारी गजराज सिंह द्वारा मातारानी के समक्ष दीप प्रज्वलित किए गए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने पीपल वृक्ष की सात बार परिक्रमा कर शनि देव के निमित्त 51 दीपों का दीपदान किया। यह अनुष्ठान श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुआ।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रही भागीदारी

इस धार्मिक आयोजन में अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में श्याम सुंदर अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, हरिशंकर मिश्रा, फुलेश्वर गभेल, रामखिलावन श्रीवास, बी.के. अग्रवाल, नकुल देवांगन, बांसी देवांगन, अमित सोनी, कुंजल, आत्मा पटेल, ब्रजवासी, अदुलारी साहू, अनुसुइया जायसवाल, रमाबाई, कुंती, श्यामाबाई, सालिक राठौर, धरम केवट, कुंती यादव और छोटू रमैया सिंह सिदार सहित अनेक श्रद्धालुओं का योगदान रहा।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई