हनुमान परिवार की महाआरती से जुड़े समाज और संस्कृति सशक्तिकरण के संदेश
सक्ती। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में आयोजित १४८ वीं महाआरती के अवसर पर प्रसिद्ध यू ट्यूबर श्रिया मनीष दुबे (रायगढ़) ने हनुमान परिवार द्वारा संपन्न की गई महाआरती की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज आवश्यकता है कि हम अपने बच्चों को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ भारतीय धर्म और संस्कृति का पाठ पढ़ाएं, ताकि वे बचपन से ही अपने राष्ट्र की परंपरा और संस्कृति पर गर्व महसूस कर सकें।
उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि आज की महाआरती सर्व समाज के आकर्षण का केंद्र बन गई है, जहां सनातन धर्म के सशक्तिकरण की आवाज बुलंद हो रही है।
हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार और महाआरती का संपन्न आयोजन
इस अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार कर पूजन और आरती संपन्न कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन कोंडके मौर्य ने किया। फोटोग्राफी का कार्य अमित तंबोली ने संभाला। दीप प्रज्ज्वलन में संध्या वैष्णव, सुनीता तंबोली, प्रेमलता जायसवाल, पुष्पा, एकल देवांगन, आंचल देवांगन, सुरती बाई समेत मंदिर परिवार की बहनों ने भाग लिया।
सुबह का श्रृंगार पुरन जायसवाल जुड़गा और शाम का श्रृंगार अतुल देवांगन द्वारा संपन्न कराया गया। प्रसाद व्यवस्था यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्र, अमिल तंबोली और राजू देवांगन द्वारा संभाली गई।
सिंदूर अभिषेक और सुंदरकांड पाठ
आज का सिंदूर अभिषेक रामगोपाल देवांगन, सावित्री यादव द्वारा संपन्न हुआ। सुंदरकांड का पाठ गीतेश कुमार पांडे, आदित्य अग्रवाल, अमन डालमिया और एकांश बरेठ द्वारा किया गया।
हनुमान यू ट्यूब चैनल से लाइव प्रसारण, श्रद्धालुओं को सीधे दर्शन का लाभ
विदित हो कि हनुमान जी की महाआरती का लाइव प्रसारण हमारे हनुमान यू ट्यूब चैनल से किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुजन घर बैठे सीधे दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।














































