ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : पूंजीपथरा और पुसौर में अवैध महुआ शराब पर ताबड़तोड़ रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार चल रही सख्त कार्रवाई

रायगढ़, 12 मार्च। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन आघात के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस की टीमों ने थाना पूंजीपथरा और थाना पुसौर क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब जब्त की है। इन कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है।

ग्राम टिभाउडीह में पूंजीपथरा पुलिस की रेड, घर के आंगन से 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

थाना पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टिभाउडीह निवासी महेश राम बंजारा उम्र 36 वर्ष अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी द्वारा शराब रखने संबंधी कोई वैध परमिट अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुसौर पुलिस की सक्रियता, ग्राम बरदापुटी में घेराबंदी कर आरोपी से 10 लीटर अवैध शराब जब्त

इसी क्रम में दिनांक 11 मार्च 2026 को थाना पुसौर पुलिस की टीम देहात भ्रमण और माइनर एक्ट कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरदापुटी में अवैध महुआ शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और श्याम सुंदर सिदार उम्र 40 वर्ष निवासी बरदापुटी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

बासनपाली में भी पुलिस की रेड, बिक्री के लिए रखी 10 लीटर महुआ शराब जब्त

पुसौर पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए ग्राम बासनपाली में भी छापेमार कार्रवाई की। यहां रामलाल सतनामी उम्र 45 वर्ष निवासी बासनपाली के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखी गई करीब 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी द्वारा किसी प्रकार का वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

तीन अलग अलग कार्रवाइयों में कुल 35 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त

पुलिस द्वारा पूंजीपथरा और पुसौर थाना क्षेत्र में की गई इन तीनों अलग अलग कार्रवाइयों में कुल 35 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश, अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार होगी सख्त कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार सतर्क है और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई