सक्ती में पुलिस ने अवैध गांजा माफिया पर किया धावा: 495 ग्राम गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

SHARE:

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में सक्ती पुलिस ने अवैध नशे और जुआ कारोबार पर चलाया विशेष अभियान, सक्रिय मुखबिरों से मिली विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई

सक्ती – पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ, सट्टा और नशे के कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत थाना सक्ती पुलिस ने सक्रिय मुखबिरों की सहायता से सूचना संकलन और निगरानी की प्रक्रिया तेज कर दी है।


मुखबिर से मिली सूचना पर थाना सक्ती पुलिस ने राजा बिरयानी सेंटर में किया छापा

दिनांक 12.02.2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैण्ड सक्ती स्थित राजा बिरयानी सेंटर में दुकानदार द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा गया है। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए थाना सक्ती पुलिस ने तुरंत रेड कार्यवाही की।


बेड के नीचे छुपा मिला 495 ग्राम गांजा, आरोपी ने वैध दस्तावेज न होने की स्वीकारोक्ति की

तलाशी के दौरान संदेही मुन्ना लहरे (उम्र 46 वर्ष), निवासी टेलीफोन टॉवर के पास, सक्ती, के कब्जे से दुकान के अंदर बेड के बिस्तर के नीचे रखे एक थैले में पन्नी में कुल 495 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹7,000/- आंकी गई, बरामद किया गया। आरोपी को वैध दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया गया, लेकिन उसने कोई वैध दस्तावेज न होने की लिखित स्वीकारोक्ति की।


आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

अधिकारियों ने आरोपी के कृत्य को धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाया। मौके पर गांजा जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया


सक्ती पुलिस का संदेश: अवैध नशे और जुआ कारोबार पर सख्त कार्रवाई जारी

सक्ती पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी अवैध जुआ, सट्टा और नशे के कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी रहेगा। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा प्रभावी और कठोर वैधानिक कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का काम सतत जारी रहेगा।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई