रायकोना ठगी कांड में बड़ा खुलासा, HDFC बैंक के 6 कर्मचारी गिरफ्तार

SHARE:

रायपुर। रायकोना ठगी कांड में सरसीवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक कर्मचारियों की साठगांठ का खुलासा किया है। पुलिस ने HDFC बैंक की सारंगढ़ और बिलाईगढ़ शाखा के कुल 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मामला होल्ड खाते से फर्जी लेटरपैड के जरिए अवैध राशि आहरण से जुड़ा हुआ है।

होल्ड खाते से निकाले गए 31 लाख रुपये

पुलिस जांच में सामने आया है कि महाठग शिवा साहू के होल्ड खाते से 10 लाख रुपये और उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते से 21 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस पूरे फर्जीवाड़े में बैंक कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

इन बैंक कर्मचारियों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में—

HDFC बैंक, सारंगढ़ शाखा

अभिषेक जायसवाल

दिनेश अनंत

पूजा मानिकपुरी


HDFC बैंक, बिलाईगढ़ शाखा

टीकाराम साहू

हनुमंत राव टंडन

प्रमोद देवांगन

फर्जी दस्तावेजों से किया गया लेन-देन

पुलिस के अनुसार, होल्ड खाते से राशि निकालने के लिए फर्जी लेटरपैड और दस्तावेजों का उपयोग किया गया। बैंक कर्मचारियों ने नियमों को ताक पर रखकर इस अवैध निकासी में सहयोग किया।

जांच जारी, और गिरफ्तारियों की संभावना

सरसीवां पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई