कवर्धा: शिक्षा विभाग में वित्तीय अनियमितता के मामले में दो कर्मचारी निलंबित, जांच तेज

SHARE:

कवर्धा। जिले के शिक्षा विभाग में कथित बड़े वित्तीय अनियमितता के मामले में प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण की खबर IBC24 ने प्रमुखता से दिखाई थी।


कौन हैं निलंबित कर्मचारी

शिक्षा विभाग के कार्यालय में तत्कालीन पदस्थ माया कसार और योगेंद्र कश्यप, दोनों वर्ग–2 कर्मचारी, को विभाग ने निलंबन आदेश जारी कर दिया है। यह कार्रवाई वित्तीय अभिलेखों और खातों में अनियमितताओं के मामले से जुड़ी बताई जा रही है।


जांच जारी, अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका पर भी नजर

मामले की जांच के दौरान दस्तावेज और वित्तीय अभिलेखों की पड़ताल की जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह केवल प्रारंभिक कदम है। जांच आगे बढ़ने पर अन्य कर्मचारियों और कुछ अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है।


प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

जिले में शिक्षा विभाग से जुड़े इस प्रकरण ने प्रशासनिक निगरानी और वित्तीय पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि उच्च अधिकारियों के खिलाफ अभी कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है, लेकिन विभागीय हलकों में हलचल तेज है।

 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई