जांजगीर-चाम्पा: धान टोकन विवाद में किसान हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा, 5 घंटे तक हड़कंप

SHARE:

जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के कसौंदी गांव में किसान अनिल सूर्यवंशी का टोकन विवाद बड़ा ड्रामा बन गया। बताया जा रहा है कि उसने धान का दूसरा टोकन नहीं कटने की नाराजगी में हाइटेंशन टॉवर पर चढ़कर 5 घंटे तक ऊपर रहकर हड़कंप मचा दिया।


धान टोकन विवाद की वजह से किसान ने लिया ऐसा कदम

कसौंदी गांव के रामदयाल सूर्यवंशी के नाम से पंजीयन है और उन्होंने पहले टोकन से 29 क्विंटल धान बेच दिया था। दूसरा टोकन कटवाने के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन टोकन नहीं कटा। इस बात से नाराज होकर उनका बेटा अनिल सूर्यवंशी टॉवर पर चढ़ गया।


पुलिस और प्रशासन की बड़ी कोशिश, 5 घंटे बाद किसान उतरा

सूचना मिलने पर जांजगीर तहसीलदार राजकुमार मरावी, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचे। प्रशासन और ग्रामीणों की समझाइश के बाद अनिल सूर्यवंशी 5 घंटे बाद टॉवर से सुरक्षित नीचे उतरे। इस घटना के दौरान गांव में भारी भीड़ जमा रही।


राजनीति भी जुड़ी, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

इस घटना को लेकर कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसानों विरोधी बताया।


 

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई