सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक में महिला से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हुआ खुलासा

SHARE:

सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक में महिला से धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हुआ खुलासा।

डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़।
थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत महिला से संबंधित धोखाधड़ी के गंभीर प्रकरण में जिला पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशानुसार त्वरित पुलिस कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


सोशल मीडिया पर शादी का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी

प्रार्थी महिला ने थाना डभरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे मित्रता स्थापित कर शादी का झांसा दिया और विश्वास में लेकर रुपये-पैसा, सोने के जेवरात एवं मोबाइल फोन की धोखाधड़ी कर ली।


पुलिस की कुशल टीम ने आरोपी को रायगढ़ से गिरफ्तार किया

जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डभरा-चंद्रपुर सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना डभरा प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो ने विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने तत्परता से आरोपी धरमदास चंद्रा, पिता रेशमलाल चंद्रा, निवासी ग्राम सिंघरा, हाल मुकाम रायगढ़ को घटना में प्रयुक्त सोने के जेवरात, रुपये-पैसा और वाहन सहित गिरफ्तार किया।


आरोपी को न्यायालय में पेश कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्यवाही से पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता और अपराध नियंत्रण में सक्रियता स्पष्ट हुई।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई