जशपुर में शिक्षक गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर सब-इंजीनियर महिला का शोषण, शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

SHARE:

जशपुर। तुमला थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक को शादी का झांसा देकर सब-इंजीनियर महिला का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

कैसे बढ़ी जान-पहचान?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला सब-इंजीनियर है और वर्ष 2024 में उसकी मुलाक़ात आरोपी शिक्षक से उसके ही गृह ग्राम में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और बातचीत का सिलसिला बढ़ता चला गया।

शादी का झांसा और शोषण

14 जनवरी 2024 को जब महिला छुट्टी मनाने घर आई, तब आरोपी ने उसे अपने किराए के घर बुलाया और शादी करने का वादा करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी हर बार छुट्टी पर घर आने पर आरोपी शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।

नौकरी छोड़ने की शर्त रखी

जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो आरोपी ने नौकरी छोड़ने की शर्त रख दी। भरोसा करते हुए महिला ने नौकरी तक छोड़ दी, लेकिन आरोपी ने इसके बावजूद शादी से साफ इनकार कर दिया और उससे गाली-गलौज कर दूरी बनाने लगा।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

लंबे समय तक शोषण और मानसिक प्रताड़ना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाना तुमला में शिकायत दर्ज करवाई। महिला संबंधी गंभीर अपराध होने पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई