*⏩खरसिया ब्लॉक अंतर्गत शा.उ.मा.विद्यालय सरवानी में छात्र छात्राओं को सरस्वती सायकल वितरण तथा संकुल स्तरीय विज्ञान कला शिल्प प्रदर्शनी कार्यक्रम संपन्न हुआ।*


खरसिया/ ब्लॉक अंतर्गत शा.उ.मा.विद्यालय सरवानी में दिनांक 04/11/2025 दिन मंगलवार को सरस्वती सायकल वितरण तथा संकुल स्तरीय विज्ञान कला शिल्प प्रदर्शनी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रविन्द्र गबेल जी के मुख्य आतिथ्य एवं SDM खरसिया श्री प्रवीण तिवारी जी, BEO श्री एल. एन. पटेल जी, BRC श्री प्रदीप साहू जी, जि. पं. सदस्य श्री बलदेव कुर्रे जी के विशिष्ट आतिथ्य व शाला विकास प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री कमल किशोर जायसवाल जी के अध्यक्षता मे संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सरस्वती जी को पुष्प माला अर्पित कर पूजन वंदन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार एवं स्वागत गीत के माध्यम से हुआ।
जि.प.अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रविंद्र गबेल जी ने बच्चो को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने हेतु सौ प्रतिशत प्रयास करने की प्रेरणा दी। साथ ही विद्यालय मे पानी आपूर्ती हेतु बोर उत्खनन तथा जीर्ण विद्यालय भवन को रिपेयरिग करवाने को कहा है एवं हायर सेकेण्डरी भवन हेतु शासन स्तर पर स्वीकृत करवाने हेतु सक्रिय प्रयास करने का आश्वासन दिया है।
SDM खरसिया श्री प्रवीण तिवारी जी अपने आशीर्वचन मे बच्चे को समझाया कि आप जिस क्षेत्र मे रुचि रखते है उसी आधार पर विषय चयन कीजिये एवं अपने लक्ष्य निर्धारित कीजिये। उन्होंने बच्चों से पूछा कि आप लोगो ने क्या लक्ष्य बनाया है तथा उसे हाशिल करने हेतु आप क्या प्रयास कर रहे है। साथ ही विद्यालय मे ब्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं कृषि संकाय को खुलवाने हेतु आवश्यक प्रयास का आश्वासन दिया।
BEO श्री एल. एन. पटेल जी बच्चो को अध्ययन हेतु उत्साहित किया एवं सरस्वती सायकल वितरण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
अतिथियों के उदबोधन पश्चात विद्यालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सरस्वती सायकल वितरित की गई।
सायकल वितरण पश्चात सभी ने संकुल स्तरीय विज्ञान कला शिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विज्ञान प्रदर्शनी मे बच्चो ने विज्ञान के सिद्धांतो पर आधारित तरह तरह के वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किये। अतिथि गण बच्चो से उनके मॉडल की जानकारी ली, प्रश्न पूछे, ब्यवहारिक जीवन मे उनके मॉडल की उपयोगिता जानी।
आर्ट एन्ड क्राफ्ट मे बच्चो ने तरह तरह की हस्त निर्मित चीजों की आकर्षक प्रस्तुति दी।
स्वागत उदबोधन विद्यालय की प्राचार्या कु शमा परवीन खान ने दिया। विद्यालय की उपलब्धियों एवं आवश्यकताओ पर भी प्रकाश डाला। मंच संचालन मुनेन्द्र शर्मा ने किया, आभार प्रदर्शन मधुराज सिह द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम मे महका मंडल महामंत्री द्वय ओमप्रकाश राठौर, श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू, शिवचरण महिष, नूतन पटेल,नारायण पटेल, छत्तर सिह सिदार, ग्राम पंचायत सरवानी सरपंच ललित सिदार, सरवानी उप स्वास्थ केंद्र के डॉ. मानिकपुरी जी सहित क्षेत्र के अनेको गणमान्य जानो की गरिमामई उपस्थिति रही।














































