*⏩खरसिया पुलिस की गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप में भरी गौ वंश को किया गया जब्त , चालक फरार।*

SHARE:

*⏩खरसिया पुलिस की गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप में भरी गौ वंश को किया गया जब्त , चालक फरार।*

oplus_34
oplus_2
oplus_2

खरसिया :- खरसिया पुलिस ने बीती रात गौ तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों को जब्त किया, जिनमें गायें भरी हुई थीं। यह घटना पलगड़ा फारेस्ट चेक पोस्ट के पास की है, जहाँ पुलिस की सक्रियता के चलते तस्करी का यह प्रयास नाकाम हुआ।
पकड़े गए वाहनों में से एक ओड़िशा नंबर OD 14 Y 1362 और दूसरा झारखंड नंबर JH 03J 7840 का है। पुलिस के पहुंचते ही दोनों वाहन चालकों ने मौके पर गाडी छोड़ भागकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली, उसमे का एक खलासी पुलिस के हाथ आ गया।
सूत्रों के अनुसार, इन वाहनों में कुल कितनी गायें भरी थीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल से वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार चालकों की तलाश जारी है। इस मामले में गौ तस्करी से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं। क्षेत्र में सक्रिय तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
पुलिस द्वारा सभी गायों को पंजीकृत गौशाला में पंहुचा दिया जायेगा, ताकि गायों की अच्छी देखभाल और पालन पोषण होता रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई