कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण, जर्जर भवन को जल्द डिस्मेंटल करने के निर्देश
रायगढ़। किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। परिसर में प्रस्तावित 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को लेकर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने मंगलवार को स्थल का निरीक्षण किया।
निर्माण से पहले की तैयारियों की ली जानकारी
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रस्तावित निर्माण स्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य शुरू करने से पहले की जाने वाली तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने स्थल पर मौजूद जर्जर भवन को शीघ्र हटाने यानी डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए, ताकि प्रस्तावित निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा सके।
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कदम
300-बेड के नए अस्पताल भवन के साथ 30-बेड का ट्रॉमा सेंटर बनने से क्षेत्र में उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है। जिला प्रशासन ने निर्माण से जुड़ी प्रारंभिक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया है।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके।






























