भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सेवा और सद्भाव के साथ मनाया सेवा संकल्प दिवस

SHARE:

कब्रिस्तान में स्वच्छता, गुरुद्वारा में सुखमनी साहिब पाठ, अस्पताल में फल वितरण और मजार पर चादर चढ़ाकर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रायगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल की ओर से सेवा, स्वच्छता, धार्मिक सद्भाव और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत जिले में 17 सितंबर से विभिन्न जनसेवा गतिविधियां शुरू की गई हैं।

अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिनभर अलग-अलग स्थानों पर सेवा गतिविधियों में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कब्रिस्तान में चलाया स्वच्छता अभियान

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 से 9 बजे तक बेलादुला मुस्लिम कब्रिस्तान में स्वच्छता सेवा से हुई। यहां महापौर जीवर्धन चौहान ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ परिसर में साफ-सफाई की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को सामाजिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता सभी वर्गों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

गुरुद्वारा में सुखमनी साहिब पाठ और अरदास

इसके बाद सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक कोतरा रोड सोनिया नगर स्थित श्री गुरु नानक दरबार साहिब गुरुद्वारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया सहित मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुरुद्वारा पहुंचे।

यहां श्रद्धापूर्वक माथा टेकने के बाद सुखमनी साहिब पाठ और अरदास में सहभागिता की गई। इस दौरान देश में शांति, सद्भाव, भाईचारे और जनकल्याण की कामना की गई।

जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

सेवा संकल्प अभियान के तहत किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय रायगढ़ में मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित शर्मा और रायगढ़ जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम हुसैन की उपस्थिति रही।

कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मजार पर चादर चढ़ाकर की दुआ

शाम करीब 6 बजे नटवर स्कूल रोड स्थित बाबा हजरत नजरुल्लाह शाह की मजार पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। यहां चादर चढ़ाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सुखमय जीवन के लिए दुआ की गई।

साथ ही देश में अमन-चैन, एकता, भाईचारे और खुशहाली की कामना की गई।

सिंदूर पार्क में 40 हजार से अधिक दीपों से हुआ अभियान का शुभारंभ

रायगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के साथ हुई। सिंदूर पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में 40 हजार से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार जिले में अभियान के दौरान जनभागीदारी के माध्यम से बड़ी संख्या में दीप प्रज्वलित करने का कार्यक्रम रखा गया है।

कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सहयोग और सामाजिक दायित्व की भावना के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

सेवा और सद्भाव को बताया अभियान का उद्देश्य

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा गतिविधियों के माध्यम से मनाने का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सेवा, सहयोग और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।

अभियान के तहत स्वच्छता, धार्मिक सद्भाव, मरीजों की सेवा और जनकल्याण से जुड़ी गतिविधियों को शामिल किया गया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रमों में महापौर जीवर्धन चौहान, भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया, प्रदेश मंत्री रविन्द्र सिंह भाटिया, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश जैन, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री गुरविंदर सिंह घई, प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल, बलबीर शर्मा, प्रदेश हज कमेटी सदस्य गुलाम रहमान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेहरून निशा, अयूब अली, मो. आवेश, पार्षद पंकज कंकरवाल, नवाब खान नब्बू सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा रायगढ़ जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष असलम हुसैन, जिला महामंत्री साहिल मनियार, जिला उपाध्यक्ष आशिया बानो, जिला मंत्री परमजीत भाटिया, रितेश जैन, सुंदर सिंह बल, सलमा बेगम, जिला मीडिया प्रभारी रईस अंसारी, नीति प्रभारी वंदना बोध, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गणेश यादव, रायगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष जफर मलिक और मंडल महामंत्री नियाज खान सहित गुरुद्वारा सचिव गुरुमीत सिंह पोथीवाल, भरपूर सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह भाटिया, अमरजीत सिंह भाटिया, त्रिवेंद्र सिंह राठौर, राहुल सिंह भाटिया, शेख समीउल्लाह, सतीश पांडे और अनूप जायसवाल समेत समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment