पुराने सिक्के-नोट के बदले करोड़ों दिलाने का झांसा, साइबर ठगी के दो आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार

SHARE:

कबीरधाम साइबर पुलिस की कार्रवाई, राजस्थान के रहने वाले दोनों आरोपी तेलंगाना में बदलकर रह रहे थे

कबीरधाम। पुराने सिक्के और नोट के बदले लाखों-करोड़ों रुपये दिलाने का लालच देकर साइबर ठगी करने के मामले में कबीरधाम साइबर पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में तेलंगाना के निजामाबाद जिले के आरमूर क्षेत्र में रह रहे थे।

पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी का खेल

पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को पुराने सिक्के और नोट बेचने के बदले बड़ी रकम मिलने का झांसा देते थे। इसके बाद अलग-अलग बहानों से पीड़ितों से रकम की मांग कर ऑनलाइन माध्यम से पैसे मंगाए जाते थे।

मामले की जांच के दौरान साइबर पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी लोकेशन का पता लगाया।

तेलंगाना से दबोचे गए दोनों आरोपी

जांच के दौरान पुलिस टीम तेलंगाना पहुंची और मोहम्मद नजीम तथा मोहम्मद रोहिल को आरमूर, जिला निजामाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी भरतपुर, राजस्थान के निवासी हैं।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क, अन्य संभावित पीड़ितों और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई