मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिनवाखाड़ संसदीय संकुल विकास परियोजना पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

SHARE:

पुस्तक में परियोजना के विकास कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव को किया गया है रेखांकित

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में परियोजना के तहत किए जा रहे विकास कार्यों, ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे बदलाव तथा विभिन्न विकास गतिविधियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है।

विकास परियोजना को समझने में मिलेगी मदद

मिनवाखाड़ संसदीय संकुल विकास परियोजना को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। परियोजना से जुड़े कार्यों और उपलब्धियों को पुस्तक के माध्यम से एक स्थान पर संकलित किया गया है। इससे परियोजना की कार्यप्रणाली और इसके प्रभाव को समझने में सहायता मिलेगी।

कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रहे मौजूद

पुस्तक विमोचन के अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम और विधायक श्री प्रबोध मिंज भी उपस्थित रहे। इस दौरान परियोजना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पुस्तक के प्रकाशन को महत्वपूर्ण बताते हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में इसे उपयोगी प्रयास बताया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment