रक्षाबंधन से पहले ‘स्नेह की डोर’ में दिखा भाई-बहन के प्रेम और राष्ट्ररक्षा का संगम

SHARE:

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी रायपुर में भाई-बहन के स्नेह और राष्ट्ररक्षा के संकल्प का भावपूर्ण संगम देखने को मिला। बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में केंद्रीय सुरक्षा बलों, सेना और पुलिस के जवानों की कलाइयों पर स्कूली बेटियों, दिव्यांग बेटियों और महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने रक्षा सूत्र बांधा।

जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता

रक्षा सूत्र बांधते समय कार्यक्रम स्थल पर आत्मीयता, सम्मान और कृतज्ञता का वातावरण बना रहा। बेटियों ने जवानों को राखी बांधकर उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

राष्ट्ररक्षा के संकल्प से जुड़ा पर्व

‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पारंपरिक भाई-बहन के रिश्ते को राष्ट्ररक्षा के व्यापक भाव से जोड़ा। जवानों की कलाइयों पर बंधी राखियां उनके प्रति समाज के विश्वास, सम्मान और स्नेह का प्रतीक बनीं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment