तमनार : पूंजीपथरा में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 20 से अधिक डंपर बालू जब्त

SHARE:

तहसीलदार और नायब तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई, अवैध भंडारण करने वालों की भूमिका की जांच शुरू

तमनार। रायगढ़ जिले के तमनार तहसील अंतर्गत पूंजीपथरा क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध रूप से डंप की गई बालू जब्त की है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन और रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

20 से अधिक डंपर के बराबर बालू जब्त
अवैध रेत डंपिंग की सूचना मिलने पर तहसीलदार शिवम पांडेय और नायब तहसीलदार पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान प्रशासन ने करीब 20 से अधिक डंपर के बराबर अवैध रूप से भंडारित बालू बरामद कर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की।

राजसात की प्रक्रिया शुरू
प्रशासन के अनुसार, लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया जा रहा था। जब्त की गई बालू को राजसात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही अवैध भंडारण में शामिल संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अवैध खनन के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जांच के बाद हो सकते हैं और खुलासे
मामले में यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध बालू किसके संरक्षण में डंप की गई थी। प्रशासन का कहना है कि जांच के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment