औद्योगिक हादसा : मां शिवा प्लांट में झुलसे दो श्रमिकों की मौत, तीन का इलाज जारी

SHARE:

रायगढ़। मां शिवा प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो श्रमिकों प्रमोद सोनी और चौखट सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों श्रमिकों को गंभीर हालत में रायगढ़ के निजी अस्पताल से चार दिन पहले रायपुर रेफर किया गया था।

रायपुर अस्पताल में तोड़ा दम। जानकारी के अनुसार रायपुर स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों श्रमिकों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तीन श्रमिकों का इलाज जारी। हादसे में घायल अन्य तीन श्रमिक गुड्डू कुमार, चतुर यादव और शनिराम राठिया का इलाज ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल। इस घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रमिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने मामले की जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई