कर हस्तांतरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के अग्रिम कर हस्तांतरण निर्णय का किया स्वागत

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

विकास को मिलेगी गति। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्यों की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए समय से पहले कर हिस्सेदारी उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की संवेदनशील, दूरदर्शी और विकासोन्मुखी सोच को दर्शाता है। इससे राज्यों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और विकास कार्यों में तेजी लाने में सहायता मिलेगी।

सहकारी संघवाद को मजबूती। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय से ही देश के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। अग्रिम कर हस्तांतरण का निर्णय राज्यों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई