आंध्र प्रदेश में कोरोना की दस्तक : अमरावती में 10 नए मामले, एक्टिव केस बढ़कर 49 हुए

SHARE:

आंध्र प्रदेश। देश में कोरोना वायरस (Covid-19) के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आंध्र प्रदेश के अमरावती में कोरोना के 10 नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।

राज्य में एक्टिव केस की संख्या 49

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब कोरोना के 49 एक्टिव केस हैं। इनमें से 24 मरीज अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि 16 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 4 लोगों की मौत दर्ज की गई है।

कई जिलों में मिले नए संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सबसे अधिक नए मामले गुंटूर जिले से सामने आए हैं, जहां 3 मरीज मिले हैं। वहीं एनटीआर जिले में 2 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा अल्लूरी सीताराम राजू, एलुरु, कृष्णा, तिरुपति और विशाखापत्तनम जिलों में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।

सर्विलांस व्यवस्था बढ़ाई गई

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक राज्य में कुल 302 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

अधिकारियों को संक्रमित मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखने, उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई