शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का संकल्प: भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में शामिल हुए छाया विधायक महेश साहू

SHARE:

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में शिक्षा, संगठन और राष्ट्रवादी विचारधारा को सशक्त बनाने पर हुआ मंथन

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ की परिचयात्मक बैठक में छाया विधायक महेश साहू ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री माननीय श्री ओ.पी. चौधरी जी ने कार्यकर्ताओं को प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं, जिला संगठन प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर जी,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान जी एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री गौतम चौधरी जी और भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी गण और ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गणों की गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक को विशेष ऊर्जा प्रदान की।

शिक्षा, संगठन और राष्ट्रहित पर हुआ सार्थक मंथन
बैठक में शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रवादी मूल्यों के संवर्धन, संगठन की वैचारिक प्रतिबद्धता तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने के संकल्प को दोहराया।

राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मिली नई ऊर्जा
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाने तथा राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ जनसेवा के कार्यों को गति देने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई