सूरजपुर : भूमि अधिग्रहण और कोयला खदान सर्वे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, पथराव में दो दर्जन जवान घायल

SHARE:

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण और प्रस्तावित कोयला खदान के सर्वे कार्य के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। मदन नगर-धरमपुर इलाके में ग्रामीणों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई।

ग्रामीणों ने किया विरोध, पथराव में जवान घायल

मिली जानकारी के अनुसार, सर्वे और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए पहुंची प्रशासनिक टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान स्थिति बिगड़ने पर ग्रामीणों की ओर से पुलिस जवानों पर पथराव किए जाने की जानकारी सामने आई है।

पथराव में करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में महिला जवान भी शामिल हैं। सभी घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आगे की जानकारी प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी की जाएगी।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई