रायगढ़। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का वर्ष 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार 23 जुलाई को शहर के होटल श्रेष्ठा में गरिमामय और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के नए पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाली।
दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान से हुआ शुभारंभ
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटे. आलम सिंह रूपरा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27, डिस्ट्रिक्ट फर्स्ट लेडी रोटे. हरपाल रूपरा, विशिष्ट अतिथि पीडीजी रोटे. राकेश चतुर्वेदी, सहायक गवर्नर 2026-27 रोटे. ए.जी. आशीष अग्रवाल एवं डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट टीम की रोटे. शिल्पी चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष रोटे. राहुल अग्रवाल सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों का क्लब के सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया।
पूर्व पदाधिकारियों ने प्रस्तुत किया वार्षिक प्रतिवेदन
समारोह में पूर्व अध्यक्ष रोटे. दयानंद अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 की सामाजिक गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने क्लब द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सेवा क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
वहीं पूर्व सचिव रोटे. नवनीत अग्रवाल ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए क्लब की उपलब्धियों और सेवा गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
Rotary Club Raigarh Royal : सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प
शपथ ग्रहण समारोह में रोटरी क्लब के सदस्यों ने आने वाले सत्र में समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।















































