Chandrashekhar Azad Jayanti : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को किया नमन, राष्ट्रभक्ति को किया याद

SHARE:

रायपुर।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अदम्य साहस और अद्वितीय राष्ट्रभक्ति के प्रतीक अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आज़ाद के बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए भावपूर्ण नमन किया।

बलिदान और राष्ट्रभक्ति को किया नमन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद का साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आज़ादी के लिए जो योगदान दिया, उसे राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता।

युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने की अपील

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के आदर्शों, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाएं तथा देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई