Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से यूनिसेफ प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे की मुलाकात, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

SHARE:

मंत्रालय महानदी भवन में हुई शिष्टाचार भेंट, कुपोषण उन्मूलन और बच्चों के समग्र विकास के लिए समन्वित कार्ययोजना बनाने पर जोर।

मुख्यमंत्री से यूनिसेफ प्रतिनिधि की शिष्टाचार भेंट

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन में भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सुश्री सिंथिया मैककैफ्रे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन तथा बच्चों के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों के पोषण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में स्थायी सुधार के लिए सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयास आवश्यक हैं।

समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा आदिम जाति विकास विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से परिणामोन्मुख कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और कुपोषण में प्रभावी कमी लाना है।

मल्टी-सेक्टोरल रणनीति पर दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं का प्रभाव तभी बढ़ेगा, जब सभी विभाग साझा लक्ष्य और समन्वित कार्यप्रणाली के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से ऐसी मल्टी-सेक्टोरल रणनीति तैयार करने को कहा, जिससे स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और बच्चों के पोषण स्तर में गुणात्मक सुधार सुनिश्चित हो।

सांस्कृतिक प्रतीक ‘नंदी’ किया भेंट

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिसेफ प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे का शॉल और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक ‘नंदी’ भेंट कर स्वागत किया।

वहीं, सिंथिया मैककैफ्रे ने भारत में यूनिसेफ के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी विशेष स्मारक डाक टिकट मुख्यमंत्री को भेंट किया।

Amit sahu
Author: Amit sahu

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई